अपने ही दल के खिलाफ भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा, अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के विरूद्ध धरने पर बैठा
ग्वालियर ।
ग्वालियर जिले में एक भाजपाई पार्षद अपने ही दल के नगर परिषद अध्यक्ष खिलाफ धरने पर बैठ गया. अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्षद ने कस्बे में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि नगर में बिना मंजूरी के निर्माण कार्य जारी है, लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है. भितरवार में भाजपा पार्षद का आरोप है कि बिना मंजूरी नगर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ दोनों चुप है. दिलचस्प बात यह है कि अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठा पार्षद भी भाजपाई है और नगर परिषद अध्यक्ष भी भाजपाई है.
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज धरने पर बैठा भाजपा पार्षद
रिपोर्ट के मुताबिक नगर परिषद अध्यक्ष पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा पार्षद धरने पर बैठा है. अपनी ही पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा पार्षद का आरोप है कि कस्बे में जमकर अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन अध्यक्ष और सीएमओ कोई सुन नहीं कर रहा है.
पार्षद का कहना है कि अध्यक्ष सजातीय लोगों से नगर में करवा रहा है अतिक्रमण
भीतरवार नगर परिषद के वार्ड पांच से भाजपा पार्षद जितेंद्र परिहार नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ परिषद भवन के बाहर धरना दे रहा है. पार्षद का कहना है कि अध्यक्ष अग्रवाल अपने सजातीय लोगों से अतिक्रमण करवा रहे हैं और बिना मंजूरी के निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बावजूद सीएमओ कुछ सुनने क़ो तैयार नहीं है. अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा पार्षद नगर परिषद अध्यक्ष पर धरने पर बैठा है. अपनी ही पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पार्षद का आरोप है कि कस्बे में जमकर अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन कोई सुन नहीं कर रहा है.
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पार्षद पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठा
भाजपा पार्षद का कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने से मजबूर होकर उसे अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ धरने के लिए बैठना पड़ा. बता दें, पार्षद के धरने के निर्णय के बाद नगर परिषद और प्रशासन में हड़कंप मच गया. अफसर मौके पर पहुंचे और पार्षद क़ो मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत