सिंधिया के हाथ में सौंपा ग्वालियर, शहर की दुर्दशा को लेकर उर्जा मंत्री ने ही उठाए थे सवाल
ग्वालियर।
विगत दिनों ग्वालियर में विकास की दुर्दशा को लेकर प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सार्वजनिक रूप से अपना दुखड़ा सुनाया था। उनका कहना था कि विगत एक डेढ़ वर्ष से ग्वालियर का विकास कही थम सा गया है। जिसे लेकर भाजपा सरकार की काफी फजीहत भी हुई थी। उसे लेकर मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया में एक बैठक में सलाह मशविरा हो गया हैं। जो चर्चाएं थी कि सिंधिया को तीन जिलों में सिमित कर दिया हैं उन चर्चाओं और अफवाहों पर अब विराम लग गया है। अब पूरे चंबल में विकास का जिम्मा सिंधिया को सौंप दिया गया है। उसी कड़ी में आज केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यों की धीमी गति और अफसरों के रवैये पर सिंधिया ने नाराज़गी जताई। बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने नगर निगम सभापति मनोज तोमर को अनुपस्थिति पर फटकार भी लगाई।
सभापति को लगाई फटकार
बैठक शुरू होने से पहले सिंधिया ने सभापति मनोज तोमर से पूछा- "मनोज, कल क्यों नहीं आए थे? यह ठीक नहीं है।"इस पर सभापति ने हाथ जोड़कर जवाब दिया- "महाराज, कल श्राद्ध में गया था।"
फुट ओवरब्रिज पर उठे सवाल
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने से यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। इस पर डीआरएम ने कहा कि काम पूरा होने के बाद केवल प्लेटफार्म बदलने वाले यात्री ही इन सीढ़ियों का उपयोग करेंगे और उनके लिए एसकेलेटर भी लगाया गया है। इस पर सिंधिया ने अधिकारियों से कहा कि "प्रयास करें कि सीढ़ियां कम से कम 4 फीट चौड़ी हों। पहले यहां 5 ट्रैक थे, मैंने 6 ट्रैक कराए हैं।" केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर अंचल के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा करने के बाद वे ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जर्जर सड़कों पर भी असंतोष जताया है।

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत