जब अधिकारियों ने नहीं सुनी बात तो BJP की पार्षद ने भगवान को लिखा पत्र "अधिकारियों को सद्बुद्धि दें..."
ग्वालियर।
आपने नेताओं को मुख्यमंत्री, कलेक्टर और अधिकारियों को पत्र लिखते तो कई बार सुना होगा, लेकिन ग्वालियर नगर निगम वार्ड 58 की भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल ने तो सीधे भगवान को ही पत्र लिख डाला. उन्होंने अचलेश्वर महादेव मंदिर को संबोधित पत्र में शहर में बढ़ रही शराबखोरी और नशाखोरी पर चिंता जताई है. पत्र में पार्षद ने लिखा है कि आबकारी विभाग की लापरवाही के कारण ग्वालियर के सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी का चलन बढ़ता जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं, बच्चियों और आम लोगों की सुरक्षा पर पड़ रहा है. उन्होंने महादेव से प्रार्थना की है कि वे अधिकारियों को सद्बुद्धि दें ताकि शहर को इस बुराई से मुक्त कराया सके. यह अनोखी पहल लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
पार्षद ने ये कहा
लेकिन पार्षद पाटिल का कहना है शहर के लोग महादेव को अपनी सर्वाधिक आस्था का केंद्र मानते हैं, इसलिए उन्होंने पत्र भी उन्हीं को लिखा है. अब देखना होगा कि भगवान लिखा गया यह पत्र शहर के प्रशासन को कितनी सह दिला पाता है और ग्वालियर की सड़कों से शराबर की समस्या कितनी कम होती है.

कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग