ग्वालियर 'आप' जिलाध्यक्ष समेत 6 कार्यकर्ताओं पर FIR:कीचड़ से भरे गड्ढों में लगाया था बीजेपी का झंडा; आप नेता बोले- यह भाजपा-पुलिस की तानाशाही
ग्वालियर।
ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे समेत 6 कार्यकर्ताओं और अन्य पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। आप जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे ने इसे भाजपा और पुलिस की तानाशाही बताया है। बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी ने शहर की सड़कों में हुए गड्ढों और उनमें भरे बारिश के पानी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च किया था।
आप नेताओं ने गुढ़ा गुढ़ी का नाका से बेटी बचाओ चौराहा तक पदयात्रा की थी। रास्ते में जब सड़क पर गड्ढे मिले तो वहां भाजपा का झंडा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी बात पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह सेंगर की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। ग्वालियर में आम आदमी पार्टी ने शहर की खराब सड़कों के विरोध में रविवार शाम को प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में शहर के गुढ़ा-गुढ़ी नाका स्थित काली माता मंदिर से बेटी बचाओ चौराहा तक पदयात्रा की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बारिश से भरे गड्ढों में बैठकर अपना विरोध जताया। इतना ही नहीं, उन्होंने बारिश के पानी से भरे गड्ढों में भाजपा का झंडा भी लगाया। आप नेताओं का कहना है कि स्मार्ट सिटी की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। इस मार्ग पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और वर्तमान में भाजपा विधायक व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का निवास मौजूद है। फिर भी सड़क की स्थिति खराब है। पिछले एक साल से सड़कों की हालत लगातार बिगड़ रही है। बारिश के कारण बने गड्ढों में गिरकर आए दिन कई वाहन चालक घायल हो रहे हैं। जिससे आम जनता में आक्रोश है। इसी को लेकर आप नेताओं ने प्रदर्शन किया था।
जल्द होगा बड़ा आंदोलन
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमिताभ पांडे ने कहा कि शहर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शहर के सभी 66 वार्डों में सड़क बेहद खराब हैं। यह आंदोलन केवल पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे ग्वालियर की जनता का होगा। हर वार्ड में जाकर प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकालेंगे और गड्ढे में भाजपा का झंडा लगाएंगे।
आप जिलाध्यक्ष बोले- यह भाजपा व पुलिस की तानाशाही है
सड़क में गड्ढे और लोगों की जान खतरे में होने पर प्रदर्शन करने पर मामला दर्ज किए जाने पर आप जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा कि यह भाजपा शासन व पुलिस की तानाशाही है। यह प्रदर्शन हमारा प्रदर्शन नहीं था बल्कि शहर की जनता का प्रदर्शन था।
जिसकी दम पर भाजपा शासन में है। आम लोग सड़कों पर गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। बार-बार धंसक रही सड़कों से राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर की बदनामी हो रही है। ऐसे में हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम जनता की आवाज उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा