ना नोटिस ना ही कोई वॉर्निंग, MP में अफसरों का अब होगा डायरेक्ट सस्पेंशन
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अफसरों के डायरेक्ट सस्पेंशन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये निर्णय कमिश्नर संघप्रिय ने लिया गया है. कमिश्नर का कहना है कि अब अफसरों की जरा सी भी लापरवाही पर ना ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा ना ही कोई वॉर्निंग, अब सीधे उन्हें उनकी जगह से बर्खास्त किया जाएगा. अफसरों को ये चेतावनी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिया गया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल ये पूरा मामला ग्वालियर शहर के साफ सफाई से जुड़ा हुआ है. हाल ही में स्वच्छ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड के तहत, 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर कैटेगरी में ग्वालियर को 14वां स्थान प्राप्त हुआ था. अवॉर्ड के बाद से ग्वालियर शहर में साफ सफाई को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है. बावजूद इसके शहर में स्वच्छता को लेकर लापरवाही साफ दिख रही है. इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त संघप्रिय ने सभी अफसरों को अलर्ट किया है. शहर में सफाई को लेकर किसी तरह की अनदेखी होने पर नियुक्त अफसर सीधे बर्खास्त होगा.
इतनों के कटे वेतन
शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऊंचे पद पर बैठे अफसरों से लेकर सफाई कर्मियों के लिए ये निर्देश लागू किए गए है. बैठक के दैरान आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाले 10 सफाईकर्मियों के 15-15 दिन के वेतन काटने का निर्देश दिया है. अपर आयुक्त से सफाई कर्मियों की सैलरी और उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी हुआ है.
ग्वालियर में सड़कों के खस्ताहाल
बारिश के सीजन में ग्वालियर के सड़कों की उड़ी धज्जिया किसी से छिपी नहीं है. सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए. गड्ढों में पानी भर गए है. सड़कों पर चलना तो क्या गाड़ियो को ले जाने से भी पहले 100 बार सोचने जैसे हालात हो गए है. 15 अगस्त के कार्यक्रम के दिन ग्वालियर के इन्ही खराब सड़कों को उजागर किया गया था. एक शख्स शरीर पर खराब सड़कों के बारे में पोस्टर चिपकाए परेड मैदान पर उतर गया था. हालांकि पोस्टर पर अफसरों की नजर पड़ते ही शख्स को ग्राउंड से हटा दिया गया.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा