ग्वालियर।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब और नशे का कारोबार करने वाले माफिया बेखौफ हैं और उनकी वजह से लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्वालियर पहुंचते ही उन्होंने सागर शराबकांड को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में शराब माफिया पूरी तरह हावी हैं और नशे के अवैध कारोबार के चलते लगातार लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर वे पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि नशे के माफियाओं के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। पटवारी ने सागर में हुई मौतों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने लोगों की मौत के बाद भी अगर सरकार नहीं जागती है, तो सरकार को खुद विचार करना चाहिए कि वह शासन चला रही है या फिर ऐसी व्यवस्था बन गई है, जहां लोगों की जान जा रही है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर बोले पटवारी वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर दौरे को लेकर भी जीतू पटवारी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य पवित्र है और उनका दौरा किसी राजनीतिक मकसद से नहीं है। पटवारी के मुताबिक राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। उनका फोकस बच्चों को बेहतर शिक्षा, रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा।