अमित शाह ने सिंधिया को बताया राजासाहब, फिर सभागार में बजती रही तालियां
भोपाल।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती का मौका था. ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने भाषण से पहले मंच पर मौजूद अतिथियों का जिक्र रहे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जिक्र आया. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम से पहले उन्हें राजा साहब से संबोधित कर दिया. ग्वालियर चंबल ही नहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में सिंधिया को शाह से मिले इस संबोधन के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.5 बरस बदले कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में आए सिंधिया ग्वालियर चंबल की राजनीति में तो हमेशा से एक मजबूत पिलर रहे हैं, लेकिन क्या मध्य प्रदेश बीजेपी में भी वे एक नए शक्ति केन्द्र के तौर पर उभर रहे हैं.
शाह ने मंच से सिंधिया को जो कहा, फिर बज गईं तालियां
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में थे. वे यहां पर अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में शामिल हुए. केन्द्रीय मंत्री अमित शाह एक-एक करके मंच पर मौजूद अतिथियों का अपने भाषण के पहले जब जिक्र कर रहे थे. तब सिंधिया का नाम आते ही उन्होंने उनके नाम के साथ 'महाराज' का संबोधन विशेष रुप से लगाया. शाह के इतना कहते ही ग्वालियर के मेला परिसर में उमड़ी भीड़ में से तालियां बज गईं. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या शाह ने इस संबोधन के साथ कोई संदेश दे दिया है. शाह का ये सिंधिया के लिए इस्तेमाल किया गया ये विशेषण केवल ग्वालियर चंबल नहीं पूरे प्रदेश की सियासत में क्या असर दिखाने वाला होगा.
मध्य प्रदेश की राजनीति में राजा साहब के मायने
इसमें दो राय नहीं कि ज्योतिरादित्य का जो राजसी इतिहास रहा है, उनको आज भी ग्वालियर चंबल में महाराज से ही संबोधित किया जाता है, लेकिन शाह ने उन्हें पहली बार और फिर उन्हीं के इलाके में जिस प्रदेश में उनकी सियासत है, उस प्रदेश में राजा साहब कहा है. क्या मध्य प्रदेश बीजेपी की भविष्य की राजनीति में सिंधिया एक नए पॉवर सेंटर की तरह उभरने वाले हैं. ये इस बात का संकेत है. हालांकि कांग्रेस इसे बीजेपी की गुटबाजी को और मजबूत करने की तरह देख रही है.

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ