ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से:भव्य तैयारियां हो रहीं , सैलानियों के लिए झूला सेक्टर में मजदूर रंग-रोगन कर झूले सजा रहे
ग्वालियर।
ग्वालियर में हर वर्ष के प्रति इस वर्ष भी श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा 25 दिसंबर से व्यापार मिलेगा आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मेला 25 दिसंबर से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। मेले में व्यापार करने वाले दुकानदार अपनी दुकानों को बनाकर लगातार तैयार कर रहे हैं। मेला सेक्टर में आने वाले सैलानियों की बात करें तो सबसे ज्यादा भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिलती है, क्योंकि यहां मेला घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अलग-अलग डिजाइन और अलग-अलग तरीके के झूलने वाले झूले झूला सेक्टर में लगाए जाते हैं। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों को कहना है कि मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दुकान है, आवंटित कर दी गई है। मेले के लिए व्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री एवं एडीजीपी आशीष सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर मेले की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव, प्रभारी कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघप्रिय, सीईओ जिला पंचायत, एडीएम, मेला सचिव सहित विभागीय अधिकारी शामिल थे।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की रहेगी पूरी व्यवस्था
संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मेला आयोजन से पूर्व मेले की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा के संबंध में भी पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया था। मेले के दौरान अस्थायी चिकित्सालय एवं एम्बुलेंस के साथ ही फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने को कहा गया था। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने बैठक में कहा था कि मेला परिसर में अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिये अभियान चलाकर कार्य किया जाए। इसके लिए एसडीएम, एडिशनल एसपी एवं अपर आयुक्त नगर निगम संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस साल भी मेला सैलानियों के लिए 2 महीने लगेगा
कानून व्यवस्था के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर मेले के दौरान सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए जाए। बैठक में यह भी तय किया गया था कि फायरब्रिगेड की उपलब्धता के एवज में नगर निगम को और सुरक्षा व्यवस्था के एवज में पुलिस वेलफेयर में मेला प्राधिकरण दो लाख रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभागीय प्रदर्शनियों के लिये सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को समय रहते प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए जाए। जिला प्रशासन की ओर से मेला अवधि में मजिस्ट्रियल अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा
‘अस्सी मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म’, अनुभव सिन्हा को नहीं होती बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता; बोले- मुद्दा है जरूरी
मध्य प्रदेश में 6 साल में 323 करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड, सिर्फ 6 मामलों में सजा