गुप्त मिशनरी कैंप का खुलासा! ओडिशा-झारखंड से लाए गए 26 बच्चे, ग्वालियर में चल रही थी ‘धर्म क्लास’
ग्वालियर।
शहर में कथित धर्मांतरण से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव स्थित बिशप के निवास पर चोरी-छिपे 26 बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह कैंप एक ईसाई मिशनरी संगठन के द्वारा संचालित किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, इस कैंप में शामिल बच्चे ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल से लाए गए थे। बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चे आदिवासी और गरीब परिवारों से हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बिना अनुमति के यह धार्मिक कैंप संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को यहां किस उद्देश्य से लाया गया और क्या वास्तव में धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन