BJP जिला उपाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल:सोशल मीडिया पर लिखा- सारी BJP राघौगढ़ में गिरवी; बिना नाम लिए लिखा- वंश ही मिटा दूंगा
गुना।
गुना जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह (बंटी बना) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी ही पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार रात की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राघौगढ़ में पूरी भाजपा गिरवी रखी हुई है। इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए किसी को 'वंश ही मिटा दूंगा' की धमकी भी दी है। हीरेंद्र सिंह 2023 में राघौगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी थे। उनकी इस पोस्ट के बाद पार्टी में हलचल मच गई है।
सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सारी BJP गिरवी रखी है’
हीरेंद्र सिंह ने सोमवार रात अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राघौगढ़ को अभयदान दे देना चाहिए, क्योंकि सारी BJP वहीं गिरवी रखी है। सब और सारे संगठन को पता है, फिर भी सब चुप हैं। ये सब क्या है। सारे नियम कायदे सिर्फ हम पर ही हैं क्या।" इसके कुछ देर बाद एक और पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए लिखा, "मुझे मारना या मुझ पर हमला कराना नामुमकिन है। दिल दिमाग से निकाल दो। वंश ही मिटा दूंगा। याद रहे। और जिनकी दम पर कूद रहे हो, वो भी सुन लें और समझ लें।"
सिंधिया ने दिलाई थी सदस्यता, 4500 वोटों से हारे थे चुनाव
बता दें कि हीरेंद्र सिंह 'बंटी बना' पहले राघौगढ़ किले (पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह) के समर्थक माने जाते थे। 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हें सदस्यता दिलाने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राघौगढ़ पहुंचे थे। भाजपा ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में जयवर्धन सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी भी बनाया था, हालांकि वे 4500 वोटों से चुनाव हार गए थे।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आए हैं। वे पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी टिप्पणी की थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा