आंबेडकर पर शाह के बयान को सरकार और विपक्ष में ठनी
- संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ये वो चिठ्ठी है जो एक्स (ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है ? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है...अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।
विपक्षी गठबंधन इंडिया ने संसद परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च निकाला। वे मकर द्वार तक मार्च रह रहे हैं और राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बाबा साहब का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पापी है। पूरे परिवार ने भारत रत्न ले लिया और बाबा साहब को नहीं दिया...कांग्रेस पार्टी को अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए उपवास और मौन व्रत करना चाहिए।
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और आप सांसद संजय सिंह ने डॉ. बीआर आंबेडकर के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया। संसद में मचे के बवाल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नीली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी नीली साड़ी में नजर आईं। दरअसल, कांग्रेस ने भाजपा पर बाबासाहेब का अपमान करने का आरोप लगाया है।
अमित शाह के बयान को लेकर मचे बवाल को लेकर भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे तो इसका एक हिस्सा मात्र हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार के लिए गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। गृह मंत्री ने लोकसभा में उदाहरण देकर बताया कि कैसे कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया है..पंडित नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे...भीमराव अंबेडकर जी को बीजेपी के कार्यकाल में भारत रत्न मिला...
अमित शाह पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उन्होंने संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया है....इन पर कौन भरोसा करेगा? ये कहते हैं कि ये आरक्षण को खत्म नहीं करना चाहते, संविधान को नहीं बदलना चाहते...वो (बाबा साहब अंबेडकर) संविधान के निर्माता हैं। आप उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं...
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और के. सुरेश ने डॉ. बीआर आंबेडकर के बारे में राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी