एक किलो चांदी 1,437 महंगी होकर 95,626 किलो बिक रही
कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में गुरुवार को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 899 रुपए बढ़कर 85,744 रुपए हो गया है। इससे पहले 12 फरवरी को सोना 84,845 रुपए पर था। वहीं 11 फरवरी को इसने 85,903 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,437 रुपए बढ़कर 95,626 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 94,189 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
1 जनवरी से अब तक सोना 9,582 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,582 रुपए बढ़कर 85,744 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,609 रुपए बढ़कर 95,626 रुपए पर पहुंच गया है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,050 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,050 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,050 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपए है।