सोने के दाम में आज गिरावट:चांदी 173 रुपए महंगी
-
इस साल सोना 8,858 रुपए महंगा हुआ
नई दिल्ली ।सोने के दाम में आज यानी सोमवार (3 मार्च) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 36 रुपए कम होकर 85,020 रुपए पर आ गया है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार, 28 फरवरी) को सोना 85,056 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था, तब से यह 1,713 रुपए गिरा है।वहीं एक किलो चांदी आज 173 रुपए महंगी होकर 93,653 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 93,480 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक इसमें 5,498 रुपए की कमी आई है।

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे