चांदी 191 रुपए बढ़कर 95,917 रुपएकिलो बिक रही

नई दिल्ली। सोने के दाम में आज यानी 12 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम रुपए 2,023 घटकर ₹94,393 पर आ गया है। कल सोने की कीमत रुपए 96,416 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी का भाव रुपए 191 बढ़कर रुपए95,917 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव रुपए 95,726 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को रुपए99,100 और 28 मार्च को चांदी ने रुपए1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

बीते दिनों सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बाद अब निवेशक अपना गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में सोने-चांदी में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद सोने में फिर तेजी आएगी।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,930 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,030 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,880 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 96,880 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,880 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,930 रुपए है।