सोना पहली बार 80 हजार के पार
- 10 ग्राम की कीमत 80,142 हुई
- जून तक 85 हजार पहुंच सकता है
नई दिल्ली। सोना बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 634 रुपए बढ़कर 91,167 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,533 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,240 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,090 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,090 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,090 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,140 रुपए है।

2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
गुमशुदगी का राज खुला, मुंब्रा में प्रेम-हत्या की सनसनी
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते