आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट

सोना 167 बढ़कर 95,951 पर पहुंचा, चांदी 1.06 लाख किलो बिक रही
नई दिल्ली । सोने के दाम में आज यानी 30 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 167 बढ़कर 95,951 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम 95,784 पर था। वहीं चांदी की कीमत 682 गिरकर 1,05,875 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,193 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,410 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,300
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,260 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,150
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,200