इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

- सोना 94 बढ़कर 86,092 पर पहुंचा
- चांदी 806 गिरकर 97,147 पर आई
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 14 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 85,998 रुपए था, जो अब यानी 22 फरवरी को 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 94 रुपए बढ़े हैं। हालांकि चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी के दाम 806 रुपए कम होकर 97,147 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। पिछले शनिवार को ये 97,953 रुपए प्रति किलो पर थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,920 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,770 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,770 रुपए है।
- चेन्नई :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,770 रुपए है।
- भोपाल :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,820 रुपए है।