सोना 4 दिनों में ही 3,282 रुपए महंगा हुआ

-
चांदी 3,886 बढ़कर 98,492 रुपए किलो बिक रही
-
इस साल 1.10 लाख रुपए तक जा सकता है गोल्ड
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 274 रुपए बढ़कर 95,583 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 95,309 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इस हफ्ते सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में ही सोना 3,282 रुपए महंगा हो चुका है। बीते शनिवार को ये 92,301 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 3,886 रुपए बढ़ चुकी है । एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी आज 1,160 रुपए बढ़कर 98,492 रुपए प्रति किलो बिक रही है। एक दिन पहले चांदी का दाम 97,332 रुपए था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपए और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,060 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,960 रुपए है।