सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बढ़त
- सोना 104 रुपए बढ़कर 79,449 रुपए पर पहुंचा
- चांदी 91,075 रुपए प्रति किलो बिक रही
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 104 रुपए बढ़कर 79,449 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का दाम 79,345 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 875 रुपए बढ़कर होकर 91,075 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले ये 90,200 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,380 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,230 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,280 रुपए है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज