• बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे
  • 15 में घने कोहरे की चेतावनी, मप्र में ठंड बढ़ी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार को 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश रुक गई है। लेकिन ठंड बरकरार है। जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिन में सुबह का तापमान बढ़ने और रात का 1-3 डिग्री गिरने का अनुमान है। हिमाचल में अगले 4 दिन तक बर्फबारी-बारिश के आसार नहीं है। 5 जिलो में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होने का अनुमान है। इससे बाद फिर से बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा, तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे और 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के 6 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी है। एमपी में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की कारण फिर से ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री पर आया। अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।