उत्तराखंड के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा
- जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल बंद
नई दिल्ली। उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। यहां के 11 जिलों में बाढ़-लैंडस्लाइड का खतरा है। 5 अगस्त को सैलाब में समाए धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर गहराई वाले 20 स्पॉट में इंसानी मौजूदगी तलाशी जा रही है। धराली में 5 अगस्त को बादल फटा था, यहां 66 लोग लापता हैं।हिमाचल प्रदेश में इन मानसूनी सीजन बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 395 सड़कें बंद हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, रियासी और पुंछ जिलों में भारी बारिश के बाद सभी स्कूलों बंद हैं। रियासी में सबसे ज्यादा 284 mm बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में इन मानसूनी सीजन अब तक 29.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल कोटे का 79% है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना