राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद
- लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे
नई दिल्ली ।देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के 13 जिलों में भी आज स्कूल बंद हैं। बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। सवाई माधोपुर के पास NH-552 पर बना पुल बह गया। यूपी के गाजियाबाद में रात भर की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी का बेसमेंट करीब 15 फीट धंस गया। बेसमेंट में खड़ी 4 गाड़ियां मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास बुधवार को लैंडस्लाइड हुई। इससे केदारनाथ जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया, यात्रा 4 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सड़क के अचानक बंद होने से गौरीकुंड में लगभग 2,500 तीर्थयात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं
Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, BJP तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है