अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक
प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण
नई दिल्ली । आईपीएल 2025 में 54 मैच खेले जा चुके हैं। लीग चरण में 16 और मैच खेले जाने हैं और आठ टीमें अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की तलाश में हैं। आईपीएल 2025 में अब तक 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो ही टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ही एलिमिनेट हो सकी हैं। अभी भी कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालिफाई नहीं कर सकी है और शीर्ष चार स्थानों के लिए आठ टीमों के बीच जंग है। हालांकि, पिछले 17 सत्र में कभी ऐसा नहीं हुआ कि जिस टीम ने 16 अंक पाए हों वह क्वालिफाई न कर पाया हो। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का क्वालिफाई करना तय माना जा रहा है। बाकी के तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग है। आइए जानते हैं किसका दावा मजबूत है और किस टीम के किसके खिलाफ मैच बचे हैं...
54वें मैच के बाद अंक तालिका का हाल
| टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|
| बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | 0.482 |
| पंजाब | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | 0.376 |
| मुंबई | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | 1.274 |
| गुजरात | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | 0.867 |
| दिल्ली | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | 0.362 |
| कोलकाता | 11 | 5 | 5 | 1 | 11 | 0.249 |
| लखनऊ | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
| राजस्थान (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
| हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -1.192 |
| चेन्नई (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |

भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे