• बंगलूरू में आठ महीने की बच्ची संक्रमित, अलर्ट जारी

बंगलूरू। चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की भारत में दस्तक हो गई। बंगलूरू में एक आठ महीने की बच्ची एचएमपीवी संक्रमित पाई गई है। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि सरकार का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है। चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की भारत में दस्तक हो गई। बंगलूरू में एक आठ महीने की बच्ची एचएमपीवी संक्रमित पाई गई है। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि सरकार का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।  चीन में इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। कई राज्यों ने एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारत में एचएमपीवी का पहला केस सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंगलूरू के बैपटिस्ट अस्पताल में एक आठ महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। हालांकि बच्ची के संक्रमित होने की पुष्टि एक निजी लैब में हुई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी प्रयोगशाला में नमूने की जांच नहीं हुई है। निजी अस्पताल की रिपोर्ट में यह सामने आया है। स्ट्रेन को लेकर जानकारी नहीं है। इसे लेकर अलर्ट जारी है। सतर्कता बरती जा रही है।