कैलिफोर्निया में लगी आग 40 हजार एकड़ में फैली, 7 की मौत
- 10 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह,
- करीब 29 हजार एकड़ जमीन जलकर खाक
लॉस एंजिलिस। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में लॉस एंजिसिल के चारों तरफ लगी आग से लगभग 10 हजार घर जल चुके हैं। 4 दिन से लगी आग में लगभग 40 हजार एकड़ में फैली हुई है। इसमें से 29 हजार एकड़ जमीन पूरी तरह जल चुकी है। आग की वजह से करीब 10 हजार इमारतों तबाह हो चुकी हैं। इसके अलावा करीब 30 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को आग की से वजह होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। ये लॉस एंजिलिस और आसपास में लगी अब तक की सबसे बड़ी आग है। लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ ( जिला सीईओ के समान) रॉबर्ट लूना ने आग मची तबाही को परमाणु बम विस्फोट से होने वाली तबाही के बराबर बताया है। लूना ने कहा कि आग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इन इलाकों में परमाणु बम गिराया गया हो। आग की स्थिति को संभालने के लिए नेशनल गार्ड्स को बुला लिया गया। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर शनिवार तक इसके फैलने की चेतावनी दी है।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस