कैलिफोर्निया में फिर से भड़की आग : 10 हजार एकड़ इलाका जला
- 50 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले कई हफ्तों से लगी आग एक बार फिर भड़क गई है। इस बार लॉस एंजिलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस में आग लगी है। बुधवार को लगी आग से करीब 10 हजार एकड़ इलाका जल गया है। आग की वजह 50 हजार लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कास्टिक झील के पास लगी इस आग को बुझाने के लिए 4 हजार फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है। यहां 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। सीएनएन के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इससे हर 3 सेकेंड में एक फुटबॉल मैदान के बराबर इलाका जल रहा है। सैटेलाइट डेटा के मुताबिक स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 10:45 बजे कास्टिक झील के पास हॉटस्पॉट का पता चला था। इससे पहले लॉस एंजिलिस के आसपास के दक्षिणी जंगलों में 7 जनवरी को आग लगी थी। इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज