भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट
- 120 पर भारत को छठा झटका
सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरा है। भारत को 120 के स्कोर पर छठा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने कहर बरपाते हुए पारी के 57वें ओवर में लगातार दो गेंद पर ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी को आउट किया। पंत फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस के हाथों कैच कराया। वहीं, इसकी अगली गेंद पर बोलैंड ने नीतीश रेड्डी को स्लिप में कैच कराया। पंत 40 रन बना सके। वहीं, नीतीश खाता नहीं खोल पाए। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। पंत ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई थी। तीसरे सत्र का खेल जारी है। फिलहाल पंत और जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा