बैरिकेड तोड़े-कंटीली तार उखाड़ी
हरियाणा पुलिस ने किसानों पर स्प्रे छिड़का 
11 गांवों में इंटरनेट बंद

पटियाला/जींद। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। अब उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है। किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। एमएसपी कर्जमाफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी से धरना दे रहे किसानों को हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाजत नहीं दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।
हरियाणा पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनकी तरफ स्प्रे कर रही है।
खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू हो गई है, किसानों ने मार्च नहीं शुरू किया है पर पुलिस आंसू गैस के गोले लेकर आ गई है।
कहां, क्या इंतजाम
खनौरी बॉर्डर- 13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी सीआरपीएफ और बीएसएफ की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 जेसीबी, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी की गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है। शंभू बॉर्डर- 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं। अभी करीब डेढ़ हजार किसान यहां इकट्ठा हो चुके हैं।
किसानों की तरफ स्प्रे छिड़क रही हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनकी तरफ स्प्रे कर रही है। पुलिस ने मीडिया को भी वहां से पीछे हटने के लिए कहा है।
खनौरी बॉर्डर पर हलचल, आंसू गैस के गोले लेकर बैठे जवान
शंभू बॉर्डर पर किसानों के आगे बढ़ने के बाद खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू हो गई है। यहां नाके पर आंसू गैस के गोले लेकर पुलिस के जवान तैनात हैं। हालांकि अभी तक किसानों की तरफ से खनौरी बॉर्डर से आगे बढ़ने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
किसान और पुलिस आमने-सामने, तनाव बढ़ा
शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच करने वाले 101 किसान और हरियाणा पुलिस आमने-सामने है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोक लिया है। उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि वह वापस लौट जाएं। उन्हें आगे जाने की परमिशन नहीं है। किसान अपने साथ किसान यूनियन के झंडों के साथ तिरंगा भी लेकर चल रहे हैं।
किसानों ने बैरिकेड तोड़े, कंटीली तारें उखाड़ी
हरियाणा पुलिस की वॉर्निंग, वापस लौटें किसान
पैदल किसानों ने 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने वॉर्निंग दी कि वह वापस लौट जाएं और आगे न बढ़े। इससे अगला बैरिकेड पैरामिलिट्री फोर्स का है। इससे पहले बैरिकेड क्रॉस करते हुए किसानों ने कंटीली तार उखाड़कर फेंक दी।
किसानों का जत्था पहले बैरिकेड तक पहुंचा
101 किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर पर पहले बैरिकेड पर पहुंच गया है। यहां पर अभी किसान रुके हुए हैं।
हरियाणा सरकार ने वॉर्निंग दी है कि किसान आगे न बढ़ें और पीछे लौट जाएं।
दिल्ली कूच के लिए किसानों के जत्थे को अंबाला जाने वाली रोड पर खड़ा किया जा रहा
दिल्ली कूच के लिए किसानों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले जत्थे में 101 किसानों को भेजा जा रहा है। जिन्हें अंबाला की तरफ जाने वाली रोड पर खड़े कर हाजिरी लगाई जा रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले- हमने एमएसपी पर फसल खरीदने का काम किया है
एमएसपी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमएसपी तब दी जाती है, जब कोई फसल एमएसपी से कम दरों पर बेची जाती है। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों का कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमने एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी पर फसल खरीदने का काम किया है।