हरियाणा में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर की यात्रा का तीसरा दिन:मौलाना रशीदी को लेकर बोले- वह भी यात्रा निकालें लेकिन उन्हें मतलब पता होना चाहिए
फरीदाबाद।
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज (10 नवंबर) हरियाणा में तीसरा दिन है। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा है कि यात्रा निकालने का हक सभी को है। अगर मौलाना यात्राओं का मतलब समझते हैं तो वह भी यात्रा निकालें। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान पर आया, जिसमें मौलाना ने कहा था- ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। कल को अगर साजिद रशीदी मुस्लिम राष्ट्र के लिए यात्रा निकाले तो मेरे खिलाफ केस हो जाएंगे। सिम्मी को भी इसलिए बैन कर दिया गया, क्योंकि वह मुस्लिम राष्ट्र चाहते थे। जो कथावाचक 15-20 लाख रुपए लेकर कथा सुनाता हो, वह धार्मिक कैसे हो सकता है? धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा आज सुबह 8 बजे फरीदाबाद के सीकरी गांव से शुरू हुई। इसमें मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए। इसके बाद यात्रा पलवल जिले में प्रवेश कर गई, जहां के पलवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि विश्राम होगा।

नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब' के नारे पर कमलनाथ का 'ब्रेक': बोले- कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बनाया गया
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार