भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में दीवानगी
- कुछ ही मिनट में बिके टिकट
दुबई। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने है जिससे प्रशंसकों में टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। अधिकतर वर्ग के टिकट बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर हमेशा ही प्रशंसकों में क्रेज रहता है, लेकिन जो फैंस अब तक टिकट नहीं खरीद सके हैं उन्हें निराशा हाथ लगेगी क्योंकि इस मैच के टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले मुकाबले के लिए फैंस में दीवानगी चरम पर है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए प्लान बना रहे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगेगी क्योंकि इस मैच के टिकट बुकिंग खुलने के कुछ ही मिनट में बिक गए। दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने है जिससे प्रशंसकों में टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। अधिकतर वर्ग के टिकट बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर हमेशा ही प्रशंसकों में क्रेज रहता है, लेकिन जो फैंस अब तक टिकट नहीं खरीद सके हैं उन्हें निराशा हाथ लगेगी क्योंकि इस मैच के टिकट बिक चुके हैं। भारत के मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुई थी। दुबई क्रिकेट स्टेडियम के जनरल स्टैंड टिकट 125 दिरहम (करीब 3000 हजार रुपये) से शुरू था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की टिकटें दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच के बाद उपलब्ध होंगी।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज