रणजी मैच में विराट से मिलने सिक्योरिटी तोड़कर घुसा फैन
- ग्राउंड में पैर भी छुए, 12 साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहे कोहली
नई दिल्ली। विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी राउंड आज से शुरू हो गया। दिल्ली ने रेलवे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भीड़ है। फैंस इस दौरान आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान एक फैन मैदान में घुस गया। पहले दिन के पहले सेशन के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया। दिल्ली इस समय फील्डिंग कर रही थी। तभी अचानक विराट कोहली के पास गया और उनके पैर छुए। इसके बाद तुरंत सिक्योरिटी ने उसे पकड़ा और मैदान से बाहर कर दिया। कोहली को देखने के लिए दिल्ली के फैंस एक्साइटेड थे और सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर इक_ा हो गए थे।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज