इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट

-
सोना 1,036 रुपए गिरकर 85,056 रुपए पर आया,
-
चांदी 3,667 रुपए फिसलकर 93,480 रुपए किलो बिक रही
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 22 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 86,092 रुपए था, जो अब यानी 1 मार्च को 85,056 रुपए पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 1,036 रुपए कम हुए हैं। चांदी के दाम 3,667 रुपए कम होकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। पिछले शनिवार को ये 97,147 रुपए प्रति किलो पर थी। वहीं चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,670 रुपए है।
इस साल अब तक 8,894 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,894 रुपए बढ़कर 85,056 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,463 रुपए बढ़कर 93,480 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।