महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार आज, 32 मंत्री होंगे शामिल
- संभावित मंत्रियों को खुद फोन करेंगे सीएम
- शपथ ग्रहण नागपुर में होगा
मुंबई। महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार रविवार को होगा। इसमें शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं। इसलिए फडणवीस की कैबिनेट में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि संभावित मंत्रियों को सीएम फडणवीस खुद फोन करेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कैबिनेट को फाइनल करने के लिए डिप्टी सीएम शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग चर्चा की। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अपने मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री फडणवीस को दे दी है। यह दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके मुताबिक भाजपा को 20, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राज्य में सीएम समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं।
गृह मंत्रालय को लेकर 10 दिन से अटका मंत्रिमंडल विस्तार
सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी सीएम का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। एनसीपी अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।

भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी
IPL 2026 में छिड़ी नई बहस, आमने-सामने आए दो बड़े नाम
दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज एक महीने के लिए रहेगा बंद