महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 मौतें
- छत ढहने से 12 लोग मलबे में दबे, 2 को बचाया
- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, धमाके से छत गिर गई थी जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। फैक्ट्री में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। रेस्क्यू जारी है। कलेक्टर भंडारा संजय कोलते के मुताबिक आयुध निर्माणी जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भेज दिया गया है। रेस्क्यू जारी है। डिफेंस पीआरओ के मुताबिक फैक्ट्री के हिस्से की छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वहां कुल 12 लोगों के होने की सूचना है, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत