रूस में 50 लोगों को लेकर उड़ान भर रहा यात्री विमान लापता
नई दिल्ली ।
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को लापता हो गया. यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया. इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है.अभी तक की जानकारी के मुताबिक विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 6 क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे. अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ऑरलोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधनों को जुटा लिया गया है. आपात मंत्रालय और अन्य बचाव एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं.यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चीन की सीमा से लगे टाइंडा शहर के नज़दीक पहुंच रहा था. इलाके का मौसम और दुर्गमता सर्च ऑपरेशन में चुनौती खड़ी कर रहे हैं.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
गैस लीकेज बना काल: पुणे में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, मलबे में तब्दील हुआ मकान, 3 की गई जान
नीट विवाद पर सरकार को घेरा: संजय राउत बोले- 'अन्ना हजारे को रालेगण सिद्धि से दिल्ली आकर कॉकरोच जनता पार्टी के युवाओं को देना चाहिए आशीर्वाद'