दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 3 नक्सलियों का एनकाउंटर
-
करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे
-
बड़े कैडर्स के मारे जाने की खबर; शव-हथियार बरामद
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद की गई हैं। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं आज 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।सूत्र बता रहे हैं कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय और ASP आरके बर्मन का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।
4 दिन पहले इसी इलाके में 30 मारे
दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर 4 दिन पहले दो मुठभेड़ में फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों को उनके TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) माह में ही सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार हमला एक हफ्ते पहले सरेंडर किए नक्सली दिनेश मोड़ियाम की निशानदेही पर किया गया था

स्मार्ट मीटर लगाने की समय सीमा दो साल बढ़ाई, आयोग ने लिया फैसला
डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव