बस्तर के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर
-
इनमें बड़े कैडर भी शामिल
-
शव और हथियार बरामद, दोनों ओर से फायरिंग जारी
जगदलपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी की अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था। वहीं सुबह इस इलाके में मुठभेड़ हो गई।
7 दिन पहले 31 नक्सली मारे
पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण