छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर:2 जवान जख्मी
-
ऑटोमैटिक वेपन बरामद; जवान 10 किमी तक कंधे पर शव लादकर लौट रहे
सुकमा। नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। यह एनकाउंटर सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के पास केरलापाल थाना क्षेत्र में हुआ है। छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG और CRPF के 500-600 जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है। DIG कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि 16 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है। DIG ने बताया कि मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लादकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव