पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में गैंगवॉर और अपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण का पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। एसएचओ भी घायल हुआ है।
घटना के बाद गैरी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ऑपरेशन सीआईए स्टाफ और सिटी थाना 2 पुलिस का रहा। यह घटना गत 15 जून को हुई गैंगवॉर से संबंधित है। गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी।
मामला एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़े का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सिटी थाना-2 में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने गैरी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
गैंगवार में उपयोग हथियारों की बरामदगी के लिए गैरी को लेकर पुलिस गई थी। इसी दौरान उसने जहां हथियार छुपाकर रखे थे, वहां से पिस्टल निकाल पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

यूपी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल
डिजिटल इंडिया के अभियान में सेंध? 613 सरकारी स्कूलों के टैबलेट गायब होने से सवाल
बाइक पर आए थे हत्यारे, 500 CCTV फुटेज में तलाश रही पुलिस; जनरल स्टोर संचालक हत्याकांड में जांच तेज
राम प्रतिमा निर्माण पर संकट! ढहाने की चेतावनी के बाद काम ठप
स्कूटी पाने के लिए जरूरी होगी परिवार की आय सीमा, मंत्री ने योजना को लेकर किया बड़ा खुलासा
मुहर्रम से पहले योगी सरकार अलर्ट, बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई तो नहीं बख्शेंगे