मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार

-
आम आदमी पार्टी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में बनाए प्रभारी और सह-प्रभारी
न्यूज डेस्क । सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीआरईपीएके (वीसी-रेड आर्मी) के एक सक्रिय कैडर को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के महाराबी से गिरफ्तार किया गया। जबकि सोरेपा के दो सदस्यों को काकचिंग के उमाथेल इलाके से गिरफ्तार किया गया। अन्य गिरफ्तारियों में गुरुवार को इंफाल पश्चिम के विभिन्न हिस्सों से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय कार्यकर्ता और शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के फुमलोउ ममांग लेइकाई और इंफाल पूर्वी जिले के केइबी खुल्लेन गांव से प्रतिबंधित केसीपी (ताइबांगनबा) के दो सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
आम आदमी पार्टी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में बनाए प्रभारी और सह-प्रभारी
आम आदमी पार्टी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में प्रभारी और सह-प्रभारी बनाए हैं। झारखंड में शिवचरण गोयल को प्रभारी और सुशील सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। जबकि मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।