• बेटे और पत्नी के घरों में भी तलाशी

तमिलनाडु। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को धन शोधन की जाँच के तहत तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता आई पेरियासामी और उनके परिवार से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, उनके बेटे और विधायक आईपी सेंथिल कुमार की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। पेरियासामी (72) ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ मंत्री हैं।