न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में कांपी धरती
- महसूस किए गए 4.9 तीव्रता का भूकंप
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसे देश की भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ने मध्यम तीव्रता का बताया। एजेंसी जियोनेट ने बताया कि भूकंप का केंद्र हॉक्स बे क्षेत्र में हेस्टिंग्स शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में 30 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से ठीक पहले आए इस भूकंप को लगभग 6,000 लोगों ने महसूस किया। उन्होंने जियोनेट वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज कराई। हॉक्स बे न्यूजीलैंड के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। यहां 1931 में आए एक बड़े भूकंप में 256 लोग मारे गए थे। 50 लाख की आबादी वाला न्यूजीलैंड 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां भूकंप और ज्वालामुखी आम हैं।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी