गंगोत्री धाम के कपाट खुले
-
यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे
हरिद्वार। चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंच गई है। पूजा-अर्चना हो रही है। 10:57 बजे कपाट खुले गए। इसके साथ ही चार धाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई। यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे। गंगोत्री धाम में पूजा के दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। CM पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। यहां 1 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। यमुनोत्री में पहले दिन 10 हजार लोग आएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। पिछले साल भारी बारिश के बाद केदारनाथ मार्ग को हुए नुकसान की वजह से यात्रा 15 दिनों से ज्यादा समय तक बाधित रही थी। इसके बावजूद 48.11 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आए थे। इस साल अबतक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस बार यह आंकड़ा 60 लाख से ऊपर जाने की उम्मीद है।

2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात