डोनाल्ड ट्रम्प और मस्क की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: बोले-
-
ऑफिस में उनका आखिरी दिन, लेकिन हमारे साथ हमेशा रहेंगे, कल मस्क ने पद छोड़ा था
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज रात 11 बजे इलॉन मस्क के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह उनका आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क शानदार है। बता दें कि मस्क ने कल यानी गुरुवार को X पर पोस्ट कर ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ने की जानकारी दी थी। मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर मेरा समय पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया। ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।
कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था।
ट्रम्प के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के खिलाफ थे मस्क
मस्क के इस्तीफे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वे उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्रम्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। मस्क ने कहा था कि DOGE का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है।
'बिग ब्यूटीफुल बिल' के 5 पॉइंट्स, जिससे मस्क नाराज
- इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में 2017 में की गई कटौती को स्थायी बनाना, टैक्स कटौती को बढ़ाने का भी प्रस्ताव।
- ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर टैक्स कटौती का प्रस्ताव। व्हाइट हाउस का कहना है कि सालाना 30 से 80 हजार डॉलर की कमाई वालों को अगले साल 15% कम टैक्स देना होगा।
- अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी और अमेरिकी सेना को मजबूत करने पर ज्यादा खर्च करना।
- सरकार में फिजूलखर्ची, धोखाधड़ी और दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े इंतजाम।
- डेब्ट सीलिंग यानी सरकार कितना कर्ज ले सकती है, उसकी सीमा बढ़ाना। ये सीमा समय-समय पर बढ़ानी पड़ती है ताकि सरकार अपने बिल और खर्चे चुका सके।

स्मार्ट मीटर लगाने की समय सीमा दो साल बढ़ाई, आयोग ने लिया फैसला
डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव