विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा शुरू
- मंत्री सुरेश खन्ना बोले- बीते आठ साल में विकास की मजबूत नींव रखी
लखनऊ। यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। इसका थीम है- विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047। विधानसभा में चर्चा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले अपनी बात रखेंगे। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद यूपी में सबकुछ था। मजबूत श्रम बल, जरूरी संसाधन लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश वैसा विकास नहीं कर सका जितनी क्षमता थी लेकिन 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी व 2017 में यूपी में योगी सरकार आने के बाद हमने विकास की मजबूत नींव रखनी शुरू की। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। किसानों को उनकी फसलों का दाम मिल रहा है। प्रदेश ने बीते साढ़े आठ साल में शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
इस पर वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2022 में जनता ने हमारे संकल्प पत्र के आधार पर ही हमें जनादेश दिया था। उन्होंने विपक्ष के द्वारा हंगामा करने पर कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ अराजकता फैलाना है। सदन में किसी को अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी सकती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता हम नहीं सत्ता पक्ष के लोग फैला रहे हैं।
विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर बोलते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार 2047 को लेकर चर्चा कर रही है पर सरकार को ये भी बताना चाहिए कि 2017 में सत्ता में आने के बाद अब तक कितने वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए समय भी बढ़ाया जाए।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। 2047 में युवाओं को नौकरी देने की बात की जा रही है तो क्या बुढ़ापे में नौकरी देंगे। सपा के अन्य नेताओं ने कहा कि हम किसानों पर बात करना चाहते हैं। नौजवानों पर बात करना चाहते हैं। सरकार अब तक रोजगार नहीं दे पाई है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब