बलात्कार के आरोपी को मेडिकल कॉलेज में वीआईपी ट्रीटमेंट, होटल से आ रहा खाना, बिना हथकड़ी कर रहा सैर
डिंडौरी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डिंडौरी से इलाज के लिए भर्ती दुष्कर्म के आरोपी का ऐशो-आराम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एलआईसी एजेंट कृष्ण कुमार चंदेल के खिलाफ डिंडौरी की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे डिंडौरी जेल भेज दिया गया। लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया। इसके बाद से उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वह न केवल होटल का खाना खा रहा है, बल्कि बिना हथकड़ी के अस्पताल परिसर में आराम से घूमता भी नजर आ रहा है। इस पूरे मामले ने आरोपी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि वायरल वीडियो में आरोपी के परिचित उसके साथ मौजूद हैं, जो उसे खाना खिला रहे हैं, लेकिन आसपास कोई सुरक्षा कर्मी दिखाई नहीं देता। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव