ज्योतिरादित्य मेरे पुत्र समान हैं माधवराव जी के साथ हमने काम किया है, वो निजी कार्यक्रम था: दिग्विजय
ग्वालियर।
सिंधिया बेटे जैसे, दिग्विजय ने बताया क्यों मंच साझा किया:ग्वालियर में कहा- मैं कांग्रेस के मंच पर नहीं बैठता, वो निजी कार्यक्रम था केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पुत्र के समान है। वहीं मंच पर नहीं बैठने की उनकी कसम टूटने पर उन्होंने कहा कि वो निजी कार्यक्रम था, मैंने कांग्रेस के मंच पर नहीं बैठने की बात कही थी। दिग्विजय सिंह रविवार को ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- निजी कार्यक्रम था, जिसमें सिंधिया जी मुख्य अतिथि थे। मैं मंच पर नहीं था, नीचे बैठा था। सिंधिया जी आए और मंच पर ले गए। सिंधिया को पूरा सम्मान दिया, वो क्यों छोड़कर चले गए, वो जाने
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मेरे पुत्र समान हैं। माधवराव जी के साथ हमने काम किया है। माधवराव जी को हम ही लोग कांग्रेस में लेकर आए थे। नेहरू गांधी परिवार ने उनको पूरा सम्मान दिया। इज्जत दी और बड़े काम करने का अवसर दिया। ज्योतिरादित्य जी का भी पूरा सम्मान किया गया। केंद्र में मंत्री बनाया। मंत्रालय में जगह दी, पार्टी में जगह दी। वो क्यों छोड़कर चले गए, वो जाने।
चुनाव आयोग निष्पक्षता से अपना काम नहीं कर रहा
दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से अपना काम नहीं कर रहा है। बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव सहित अन्य राज्यों के चुनाव भी संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उठाए बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक फर्जी मतदाताओं की बात दोहराते हुए कहा कि इस घोटाले से चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक झटके में 65 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपनी विश्वसनीयता साबित करने और भाजपा से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की।
एमपी में 50 लाख फर्जी मतदाताओं का पता लगा था
दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के 2018 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तब मतदाता पुनर्निरीक्षण के दौरान 50 लाख फर्जी मतदाताओं का पता लगाया गया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग को आम लोगों का विश्वास जीतना होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा