"मांदल की थाप, गूंजी कुर्राटी: भगोरिया के रंग में रंगे उमंग सिंघार, हेलीकॉप्टर से पहुंचे और झूमकर नाचे"
धार।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शुक्रवार को अंचल में मनाए जा रहे पारंपरिक भगोरिया उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। तीन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के इस पर्व में भागीदारी की। मांदल की थाप पर वे खुद को रोक नहीं सके और पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने मांदल भी बजाया और आदिवासी युवाओं के साथ कुर्राटी भरते नजर आए। भगोरिये में दुकानों पर भी खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पान-बीड़ा, खजूर, कंगन, भजिया-मिर्ची, जलेबी, गुड़ की जलेबी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की बिक्री बड़ी संख्या में हुई। महिलाओं ने शृंगार सामग्री और पारंपरिक आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखाई। वहीं बच्चों ने मिठाइयों और खिलौनों का आनंद उठाया। भगोरिया हाट में उमड़े जनसैलाब और उत्साहपूर्ण माहौल ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। सभी ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।
पुरस्कृत भी किया
आदिवासी बाहुल्य जिले धार में वे हेलीकॉप्टर से गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बिल्दा पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सिंघार ने कहा कि भगोरिया का यह उत्सव हमारी संस्कृति, एकता, प्रेम और स्वाभिमान की जीवंत पहचान है। अपनों के बीच, अपनों के संग मिला यह स्नेह और अपनापन मन को गहराई तक छू गया और हृदय अपार प्रसन्नता से भर उठा। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमझेरा पहुंचे, जहां रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियों और ढोल-मांदल की गूंज के बीच उन्होंने जनसमुदाय का अभिवादन किया। उत्सव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। सिंघार की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सिंघार ने मांदल दल के साथ नृत्य किया और उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत