जीतू पटवारी की साइकिल रैली में जेब कटी: कांग्रेस नेता के उड़ गए 25 हजार रुपये
देवास।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भाजपा सरकार के खिलाफ शिक्षा और रोजगार को लेकर साइक्लोथॉन रैली निकाल रहे हैं। देवास में जीतू पटवारी की की साइकिल रैली के दौरान जेब कटने का मामला सामने आया है। यहां किसी अज्ञात चोर ने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता देवास बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी की जेब काट ली। बताया जा रहा है कि चोर कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह सोलंकी की जेब में रखे 25 हज़ार रुपये नगदी ले उड़ा। चंद्रपाल सिंह ने जेब में मेडिक्लेम की किश्त देने के लिए जेब में 25 हजार रुपये नगद रखे थे। किसी अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाते हुए औद्योगिक थाना क्षेत्र के विकास नगर चौराहा पर उनकी जेब से यह रकम उड़ा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरु की है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी