देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई: निरीक्षण में लापरवाही पर एसडीएम और नायब तहसीलदार तत्काल सस्पेंड
देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टोंकखुर्द SDM संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पाया गया था कि दोनों ने काम में लापरवाही की थी जिस कारण से यह हादसा हुआ। संभागायुक्त के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
काम में लापरवाही बरतने का आरोप
उज्जैन संभायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है- टोंककला तहसील स्थित पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना घटित हुई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द ने विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरती। आदेश में कहा गया है संजीव सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंकखुर्द एवं प्रभारी डेप्युटी कलेक्टर द्वारा अपने कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता बरती गई, जिसके कारण घटना हुई। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास होगा। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते मिलते रहेंगे।
गुरुवार को हुआ था हादसा
जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर टोंककला में यह पटाखा फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की गूंज आसपास के इलाकों में सुनाई दे रही थी। वहीं, इस हादसे में वहां काम करे श्रमिकों के चिथड़े उड़ गए हैं। शवों के टुकड़ों सड़कों पर मिले हैं। आसपास के इलाकों में अफरातफरी की स्थिति है। बताया जा रहा है कि 20 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इस हादसे में 6 लोगों मजदूरों की मौत हो गई थी।

गुजरात में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अलर्ट
मध्यप्रदेश की बेटी की कहानी ने हिलाया समाज, ‘अंजना’ बनी बेस्ट सेलर
केरल कांग्रेस में सुलह के संकेत, चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय
देवास फैक्ट्री हादसे पर सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन